फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Corona vaccine administered to 2400 people in city and rural areas

शहर और ग्रामीण इलाकों में 2400 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
Corona vaccine administered to 2400 people in city and rural areas
उधमपुर। जिले में कोरोना रोधी टीका लगवाने वालों की संख्या में शनिवार को गिरावट हुई है। जहां हर रोज पहले साढ़े तीन हजार से अधिक लोग टीका लगवा रहे थे तो वहीं शनिवार को इनकी संख्या 2400 के करीब रही है। इसका एक कारण वैक्सीन की कमी भी है। रविवार को इनकी संख्या बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो रही थी। इसका एक कारण 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया शुरू होना था। इसके लिए हर रोज युवा वर्ग लंबी कतारों में लग रहा है। लेकिन शनिवार को इनकी संख्या में अचानक से कमी आ गई है। शनिवार को शाम तक कुल 2400 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दस फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग के 285 लोगों ने पहली और 244 ने दूसरी डोज, 65 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली 81 ने दूसरी डोज लगवाई है। इसके साथ 18 से 44 आयु वर्ग में 1714 लोगों ने पहली डोज लगवाई है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न ग्रामीण इलाकों में विशेष शिविर लगाए थे। इन शिविरों में सैंकड़ों की संख्या में लोग वैक्सीन लगाने के लिए पहुंचे थे। कुछ लोगों को घरों में जाकर भी वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग 45 से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने में जुटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूदा समय में वैक्सीन की 1670 डोज बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed