{"_id":"60d6272d8ebc3ea4280f0707","slug":"corona-vaccination-udhampur-news-jmu238121981","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 प्लस के टीकाकरण के लिए घर-घर पहुंच रहीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 प्लस के टीकाकरण के लिए घर-घर पहुंच रहीं टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 15 हजार से अधिक लोगों ने अभी वैक्सीन नहीं लगाई है। अब इन लोगों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डोर टू डोर अभियान छेड़ दिया है। पूरे जिले में 40 से अधिक टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें हर रोज ग्रामीण इलाकों में पहुंच कर लोगों को वैक्सीन लगा रही हैं। इन्हें 15 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया है। टीमें हर रोज कई किलोमीटर पैदल चलकर लोगों तक पहुंच रही हैं।
45 से 60 आयु वर्ग और वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया करीब तीन महीने तक चली। इसके लिए पूरे जिले में 60 से अधिक सेंटर भी बनाए गए, लेकिन आज तक इन सेंटर में सभी लोग वैक्सीन लगाने के लिए नहीं पहुंचे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता लगातार बढ़ रही है। इसी को लेकर जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले एक सर्वे करवाया। सर्वे के जरिए पता लगाया गया कि जिले में अभी तक 45 से अधिक आयु वर्ग के कितने लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवा दी है और कितनों ने अभी वैक्सीन लगवानी है। सर्व के दौरान पता चला कि जिले में अभी तक 113000 से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई और 15 हजार से अधिक लोगों ने टीका नहीं लगवाया है। इनके कोरोना संक्रमण के शिकार होने की संभावना बनी हुई है। इन लोगों को वैक्सीन सेंटर तक लाने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन बहुत कम लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। इसी को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों तक पहुंच कर वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया है।
1042 लोगों को लगाई वैक्सीन
ग्रामीणों को घर घर जाकर वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 40 से अधिक टीमों का गठन किया है। यह टीमें ग्रामीण इलाकों तक पहुंच कर वैक्सीन लगाने का काम कर रही है। टीमें हर रोज ग्रामीण इलाके में पहुंच कर शिविर लगाती हैं और फिर ग्रामीणों को शिविर तक पहुंचाने का काम करती हैं। अगर कोई बुजुर्ग चल नहीं सकता है तो उसके घर जाकर वैक्सीन लगा रही हैं। यह टीमें हर रोज करीब एक हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का काम कर रही हैं। शुक्रवार को इन टीमों ने जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पहुंच कर 1042 लोगों को वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन
4781 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन
जिले में लगातार बढ़ रही वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या
उधमपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी लगातार जारी है। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने के साथ ही इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में 45 से अधिक सेंटर में 4781 लोगों को वैक्सीन लगाई है। आने दिनों में इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है।
करीब पांच दिन से जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके साथ ही वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। पहले जहां सैकड़ों की संख्या में लोग वैक्सीन लगाने के लिए सामने आ रहे थे तो अब इनकी संख्या हजारों में हो गई है। शुक्रवार को कुल 4781 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई । इनमें दो स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दूसरी डोज, 15 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग में 3722 लोगों को पहली डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 405 लोगों को पहली डोज और 290 को दूसरी डोज और 138 वरिष्ठ नागरिकों को पहली डोज और 209 को दूसरी डोज दी गई है।
जिले में 9 लोग संक्रमित मिले, 13 ठीक भी हुए
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को कुल नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 13 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। जिले में लगातार घट रहे कोरोना के मामले और कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को बहुत राहत मिल रही है।
करीब एक महीने से जिले में कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है, जबकि कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि बीच में किसी दिन अचानक से कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी भी हो रही है। कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में अब बहुत ज्यादा कमी हुई है। अच्छी बात यह है कि तीन सप्ताह से किसी की संक्रमण से मौत नहीं हुई है। वीरवार को जिले में कुल 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, लेकिन शुक्रवार को मामलों में थोड़ी कमी हुई और शाम तक कुल नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। चिनैनी में दो, पंचैरी में दो, बसंतगढ़ में तीन और शहर में दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11126 हो गए हैं। इनमें से 10888 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक 131 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 107 बचे हैं। संक्रमितों के मुकाबले में कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
किश्तवाड़ जिले में 19 नए संक्रमित
किश्तवाड़। जिले में शुक्रवार को फिर से संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए। साथ ही 19 लोग ठीक भी हुए हैं। संक्रमित मिले लोगों में सभी स्थानीय निवासी हैं। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 4400 हो गई है, इसमें से 4232 ठीक हो चुके हैं। अब तक 42 की मौत हो चुकी है। जिले में अब सक्रिय केस 126 रह गए हैं। इनमें से कुछ का घरों में उपचार चल रहा है तो कुछ जिला अस्पतालों में रखे गए हैं।