{"_id":"62d5a2dbeebf951e9d2eaded","slug":"corona-udhampur-news-jmu2642081155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में फिर से बढ़ने लगे कोरोना संक्रमण के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में फिर से बढ़ने लगे कोरोना संक्रमण के मामले
विज्ञापन
उधमपुर: जिला अस्पताल में कोविड-19 टेस्ट करते हुए स्वास्थ्य कर्मी.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में प्रतिदिन तेज बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। जब इनके कोरोना टेस्ट करवाए जाते हैं तो इनमें कई लोग कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं। इसी कारण जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में धीरे-धीरे कोरोना के सक्रिय मामले लगभग 50 हो चुके हैं।
करीब दो सप्ताह से जिले में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। पहले जहां प्रतिदिन दो से तीन मामले सामने आ रहे थे, अब प्रतिदिन लगभग 10 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चौकन्ना हो गया है। जिला अस्पताल में हर रोज करीब 250 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।
ओपीडी में जांच के लिए पहुंच रहे लोग जब डॉक्टर को तेज बुखार की बात बताते हैं तो डॉक्टर उनको कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं। जब ये लोग कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं तो इनमें कुछ लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। मौजूदा समय में कोरोना संक्रमित होने का बड़ा लक्षण तेज बुखार ही सामने आ रहा है। जिला अस्पताल में अब फिर से कोरोना टेस्ट के लिए मरीजों की लंबी कतार देखी जा सकती है।
विज्ञापन
-------
कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। इसको लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मास्क न पहनने व सामाजिक दूरी का ख्याल न रखने के कारण ही संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना का बड़ा लक्षण तेज बुखार ही सामने आ रहा है। अगर किसी को यह शिकायत है तो तुरंत अस्पताल में जांच करवाएं।
- डॉ. मोहम्मद यासीन, डिप्टी सीएमओ, उधमपुर