फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Corona

कोरोना की तीसरी लहर में लैब होने के बाद भी नहीं हो पा रहे कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
Corona
उधमपुर। जिला अस्पताल में पांच महीने पहले आरटीपीसीआर कोरोना जांच के लिए प्रयोगशाला स्थापित किए जाने के बाद भी उधमपुर में जांच नहीं हो पा रही है। स्वास्थ्य विभाग को हर रोज छह सौ से अधिक सैंपल जम्मू भेजने पड़ रहे हैं, और चार दिन बाद रिपोर्ट मिल रही है।
विज्ञापन

करीब तीन सप्ताह से जिला कोरोना की तीसरी लहर से जूझ रहा है। हर रोज सौ से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग के लिए जांच करना सबसे बड़ी चुनौती है। संक्रमण की सटीक पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी है। इसके लिए आज भी उधमपुर जम्मू पर निर्भर है। पांच महीने पहले विभाग ने जिला अस्पताल में करीब 30 लाख रुपये खर्च कर आरटीपीसीआर प्रयोगशाला स्थापित की थी। लेकिन, स्टाफ न होने के कारण इसको शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

करीब डेढ़ महीना पहले जम्मू से एक टीम उधमपुर भेजी गई थी। विभाग ने उपायुक्त से प्रयोगशाला का उद्घाटन करवा कर इसको शुरू करने का दावा किया। विभाग का दावा था कि इसमें हर रोज करीब सौ लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा सकेंगे। साथ ही उधमपुर के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। लेकिन, कुछ दिनों बाद प्रयोगशाला को बंद कर दिया गया। वह अभी तक बंद ही है। कोरोना की तीसरी लहर में जिले में हर रोज छह सौ से अधिक लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। इनकी रिपोर्ट जम्मू से मिल रही है, इसलिए चार दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। तब तक संक्रमित समाज के बीच रह रहा है। इससे संक्रमण बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अपनी प्रयोगशाला शुरू करने को लेकर प्रयास चल रहे हैं। स्टाफ न होने के कारण ही इसको शुरू नहीं किया जा रहा है। लेकिन, तीन से चार दिन के अंदर प्रयोगशाला को शुरू कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी की जा चुकी है। इसके शुरू होने के बाद हर रोज करीब पांच सौ लोगों के आसानी से आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा सकेंगे।
- डा. मोहम्मद यासीन, जिला कोरोना संक्रमण नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed