{"_id":"61d884c07d214048227a286c","slug":"corona-udhampur-news-jmu2514645183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटनीटॉप जाने वाले 29 पर्यटक मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटनीटॉप जाने वाले 29 पर्यटक मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/चिनैनी। पटनीटॉप जाने वाले पर्यटक लगातार कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग इनको वापस लौटा रहा है। बिना निगेटिव रिपोर्ट के किसी को भी पटनीटॉप नहीं जाने दिया जा रहा है। दो दिन में कुल 29 पर्यटक कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।
कुछ दिनों से पूरे प्रदेश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पटनीटॉप जाने वाले पर्यटकों के लिए कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य कर दिया। चिनैनी के पास राजमार्ग पर एक टीम को नियुक्त किया गया है, जोकि हर रोज पर्यटकों के कोरोना टेस्ट करने के बाद ही पटनीटॉप जाने की अनुमति दे रही है।
दो दिन के अंदर 29 पर्यटक कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। बुधवार को नौ पर्यटक कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जबकि वीरवार को 21 पर्यटक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पर्यटकों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। सभी पर्यटकों को वापस भेजा रहा है। इनमें कुछ पर्यटक जम्मू और उधमपुर के रहने वाले हैं। इनको घरों में ही आइसोलेट किया जा रहा है।