{"_id":"5ff210ac8ebc3e3b9121d540","slug":"corona-udhampur-news-jmu226129534","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के तीन नए मामले, नौ ने दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के तीन नए मामले, नौ ने दी मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में रविवार को कुल तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ नौ लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में लगातार संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। रविवार शाम तक जिले में कुल 51 सक्रिय मामले रह गए थे। मामले कम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग का काम तेजी से जारी रखा है।
पिछले कुछ सप्ताह से जिले में लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है और यह सभी के लिए बहुत बड़ी राहत की भी बात है। तीन सप्ताह से जिले में हर राज दस से कम मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को केवल तीन लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे। रविवार को भी केवल तीन ही लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ नौ लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। संक्रमित पाए लोगों के संपर्क में रहने पर दस लोगों को होम क्वारंटीन भी किया गया है। साथ ही इनके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 4095 हो गई है। इनमें से 3987 लोग कोरोना को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं। 57 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में अब 51 संक्रिय मामले रह गए हैं। इनमें से 38 लोगों को होम आइसोलेशन रखा गया है। 75 लोग अभी होम क्वारंटीन पर रखे गए हैं। 120 लोगों को प्रशासनिक क्वारंटीन पर रखा गया है।