फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona

उधमपुर में सुरक्षाकर्मियों सहित 49 और लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
corona
उधमपुर। जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में वीरवार को भी गिरावट नहीं हुई है। शाम तक जिले में 49 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके थे। अब ज्यादातर ग्रामीण इलाकों से लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, क्योंकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण इलाकों में टेस्टिंग का काम तेज किया है। वहीं शाम के समय 100 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब हुए हैं। अब पॉजिटिव से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही प्रशासन की भी चिंता बढ़ रही है। पहले जहां शहर में दुकानदार और सरकारी कर्मचारी पॉजिटिव पाए जा रहे थे तो अब ग्रामीण इलाकों में पॉजिटिव लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को जिले में चिनैनी और रामनगर में काफी संख्या में लोग पॉजिटिव पाए गए थे। वीरवार को शाम के समय निकाली गई सूची में जिले के अंदर कुल 49 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें ज्यादातर लोग रामनगर और चिनैनी के रहने वाले हैं। इसके उधमपुर शहर के आसपास रहने वाले लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। कुछ लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में रहने पर पॉजिटिव हुए हैं तो कुछ रैंडम सैंपलिंग में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस के कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा चार सुरक्षाबलों के जवान संक्रमित पाए गए गए हैं। ज्यादातर लोगों को उपचार के लिए घर में ही आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही शाम के समय जिले में 100 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। इन सभी की रिपोर्ट शाम के समय निगेटिव आई। इन सभी ने राहत की सांस ली। पिछले कुछ दिनों ठीक होने वाले लोगों की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है। दो दिन में 300 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हो गए हैं। जिले में कोरोना के मामलों की संख्या 1988 हो गई है, जिनमें से 1491 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में मौजूदा समय में 487 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed