{"_id":"5f6ce1988ebc3edf732d3b85","slug":"corona-udhampur-news-jmu219378448","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में 700 से अधिक लोगों हुए कोरोना टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में 700 से अधिक लोगों हुए कोरोना टेस्ट
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में कोरोना टेस्ट की प्रक्रिया वीरवार को भी जारी रही। शाम तक 700 से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके थे। इनमें से काफी संख्या में लोग पॉजिटिव पाए गए। अब शुक्रवार को इनके संपर्क में रहने वाले लोगों के टेस्ट किए जाएंगे।
जिले में कोरोना टेस्ट का काम जिला अस्पताल और आईटीआई कालेज के साथ 15 से अधिक प्राइमरी हेल्थ सेंटर में किया जा रहा है। वीरवार को उधमपुर, रामनगर, घोरड़ी, मजालता, कुद व अन्य कई स्थानों पर कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सुबह दस बजे से सभी स्थानों पर सैंपलिंग का काम शुरू कर दिया था।
इसके बाद यह प्रक्रिया दोपहर तक चलती रही। शाम तक जिले में 700 से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा चुक थे। काफी संख्या में लोग पॉजिटिव भी पाए गए। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग ने उपचार के लिए होम आइसोलेट कर दिया है। इनको कई तरह के दिशा निर्देश भी दिए। इनके संपर्क में रहने वाले लोगों का पता लगाकर सबको क्वारंटीन कर लिया। शुक्रवार को इन सभी के कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले की सभी 40 पीएचसी में कोरोना टेस्ट की प्रक्रिया शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसको लेकर लगातार काम किया जा रहा है।