{"_id":"608468f88ebc3ec0d8342491","slug":"corona-testing-campaign-will-start-from-tomorrow-according-to-the-ward-udhampur-news-jmu2341189138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से वार्ड के हिसाब से शुरू होगा कोरोना टेस्टिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से वार्ड के हिसाब से शुरू होगा कोरोना टेस्टिंग अभियान
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद स्वास्थ्य विभाग इस पर लगाम लगाने के लिए पूरे शहर में सोमवार से कोरोना टेस्टिंग अभियान शुरू करने जा रहा है। टेस्टिंग वार्ड के हिसाब से की जाएगी। सबसे पहले वार्ड नंबर एक में इसकी शुरूआत होगी। इसमें लोगों के आरटीपीसीआर और रैपिड टेस्ट किए जाएंगे। यह अभियान 28 मई तक चलेगा।
गौरतलब है शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की नींद उड़ चुकी है। हर रोज शहर के विभिन्न हिस्सों में कई लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाता है। इसलिए अब विभाग ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग करके पर इस पर लगाम लगाना चाहता है। इसी को लेकर शहर के 21 वार्ड में टेस्टिंग अभियान की शुरूआत की जाने लगी है। 26 अप्रैल सोमवार को वार्ड नंबर एक से इसकी शुरूआत होने जा रही है। वार्ड नंबर एक में 26 व 27 दो दिन तक टेस्टिंग की जाएगी।
जो वार्ड बड़े हैं और इनकी आबादी ज्यादा है। इसलिए इनमें दो दिन तक टेस्टिंग होगी और जो वार्ड छोटे हैं, उनमें केवल एक दिन टेस्टिंग की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार 28 अप्रैल को वार्ड नंबर दो, 29 को वार्ड नंबर तीन, 30 को वार्ड चार, एक मई को वार्ड पांच, तीन मई को वार्ड छह, चार मई को वार्ड सात, पांच मई को वार्ड आठ, छह मई को वार्ड नौ, आठ मई को वार्ड दस, दस मई को वार्ड 11, 11 मई को वार्ड 12, 12 मई को वार्ड 13, 14 मई को वार्ड 14, 15 मई को वार्ड 15, 17 मई को वार्ड 16, 18 मई को वार्ड 17, 19 व 20 मई को वार्ड 18, 21 व 22 मई को वार्ड 19, 24 व 25 मई को वार्ड 20 और 27 व 28 मई को वार्ड 21 में कोरोना टेस्टिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कोई वार्ड निवासी कोरोना टेस्ट करवा सकता है।