फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Corona test

कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में रहने वाले 17 लोगों के करवाए गए कोरोना टेस्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Corona test
उधमपुर। टिकरी के चनास में बुधवार को पाए गए कोरोना पॉजिविट के संपर्क में रहने वाले 17 लोगों के वीरवार को कोरोना टेस्ट मिलिट्री अस्पताल में करवाए गए। इनके सैंपल जिला अस्पताल से लेकर मिलिट्री अस्पताल पहुंचाए गए। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इनकी रिपोर्ट मिलने का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा बुधवार को करवाए गए सभी टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। गौरतलब है टिकरी में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। दो दिन तक जब कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया तो स्वास्थ्य विभाग को लगने लगा था कि जल्द कोरोना की चेन टूट जाएगी, लेकिन बुधवार को दुकानदार के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिर से चिंता बढ़ गई है। कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दुकानदार के संपर्क में रहने वाले लोगों की पहचान शुरू कर दी थी और शाम तक कड़ी मशक्कत करने के बाद 17 लोगों की पहचान की गई। इनको वीरवार सुबह जिला अस्पताल लाया गया, जहां कोरोना टेस्ट के लिए इनके सैंपल लिए गए और मिलिट्री अस्पताल भेज गए। स्वास्थ्य विभाग को इनकी रिपोर्ट मिलने का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि कोरोना चेन टूटी है कि नहीं। इसके अलावा बुधवार को नारायणा अस्पताल कटड़ा और प्राइमरी हेल्थ सेंटर टिकरी के 35 कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाए गए थे। इनकी रिपोर्ट वीरवार को निगेटिव आई। इससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के कुछ राहत जरूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed