फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona,jammu kashmir news

1463 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
corona,jammu kashmir news
उधमपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाले वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने के बाद अब जिले में वैक्सील लगाने वाले सेंटर में भी बढ़ोतरी कर दी गई। शुक्रवार से कुल 31 सेंटर में वैक्सीन लगाई जाने लगी है। वैक्सीन लगाने के लिए सबसे अधिक वरिष्ठ नागरिक सामने आ रहे हैं। शाम तक जिले में कुल 1001 वरिष्ठ नागरिक वैक्सीन लगा चुके थे। इनकी संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

जिले में शुरू में केवल तीन सेंटर में वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। करीब सप्ताह के बाद इनकी संख्या छह कर दी। वीरवार तक कुल 20 सेंटर में वक्सील लगाई जा रही थी। शुक्रवार से सेंटर की संख्या 31 कर दी गई। शुक्रवार को 11 नए सेंटर स्थापित कर वैक्सीन लगाई गई। जब से फ्रंट लाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन दी जा रही है, तब से वैक्सीन लगाने वाले सेंटर में भी बढ़ोतरी की जा रही है। सभी सेंटर मे वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इनका मौके पर ही पंजीकरण किया जा रहा है और वैक्सीन लगाई जा रही है। शाम तक जिले में कुल 1463 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें सबसे अधिक 1001 वरिष्ठ नागरिक थे। 175 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली डोज दी गई। 115 फ्रंट लाइन वर्र्क को दूसरी डोज दी गई। 53 स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली डोज दी गई। 80 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज दी गई। 45 से 59 आयु वर्ग के 39 लोगों को भी वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन

वैक्सीन के लिए जिले में बनाए गए सेंटर
एसडब्ल्यूसी गढ़ी, एचडब्ल्यूसी क्रिमची मानसर, एसडब्ल्यूसी टिकरी, एचडब्ल्यूसी हरतरयान, एसडीएच रामनगर, पीएचसी घोरडी, पीएचसी चनुनता, पीएचसी भुगतरयान, सीएचसी चिनैनी, एचडब्ल्यूडी सुद्धमहादेव, एनटीपीएचसी कुद, एचडब्ल्यूसी घारिया, एचडब्ल्यूसी जगानू, पीएचसी पंचैरी, पीएचसी लांदर, पीएचसी मोंगरी, पीएचसी मजालता, एचडब्ल्यूसी मानसर, एचडब्ल्यूसी भरनारा, पीएचसी थयाल, पीएचसी खून, एचडब्ल्यूसी ककराई, एचडब्ल्यूसी बट्टल, एचडब्ल्यूसी पलडाई, एससीबी धेमा, एचडब्ल्यूसी सतरारी, एचडब्ल्यूसी नक्की, पीएचसी बसंतगढ़, पीएचसी लाटी, रोटरी अस्पताल और जिला अस्पताल उधमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed