फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona in jammu kashmir

उधमपुर जिले में संक्रमण का एक और रियासी जिले में 14 मामले

विज्ञापन
corona in jammu kashmir
उधमपुर/रियासी। उधमपुर और रियासी जिले में शुक्रवार को संक्रमण के 15 मामले सामने आए। इनमें एक मामला उधमपुर और 14 रियासी जिले से हैं। रियासी में तीन दिन से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। वहीं, उधमपुर में वीरवार और शुक्रवार को सिर्फ तीन व्यक्ति ही संक्रमित मिले।
विज्ञापन

उधमपुर जिले में शुक्रवार को केवल एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया, जबकि चार लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही जिले में अब केवल 27 सक्रिय मामले शेष रह गए हैं। मंगलवार और बुधवार को कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। मंगलवार को सात और बुधवार को छह लोग लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। दो दिन के अंदर ही 13 मामले सामने आए थे। वहीं वीरवार को केवल दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद अब शुक्रवार को केवल एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही चार लोग संक्रमण को मात देने में भी कामयाब हुए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग को काफी राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11291 हो गए हैं। इनमें से 11129 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 135 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 27 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन

रियासी में मिले संक्रमितों में पांच यात्री, कुल सक्रिय केस 55
रियासी। लगातार दूसरे दिन भी स्वास्थ्य ब्लॉक रियासी में कोरोना संक्रमित मामलों का मिलना जारी रहा। शुक्रवार को ब्लॉक में संक्रमण के कुल 14 मामले सामने आए, इनमें पांच यात्री शामिल हैं। अब जिले में संक्रमण के कुल 55 मामले सक्रिय हैं। बता दें, पांच दिन पहले संक्रमण के मामले तीस से कम हो गए थे, लेकिन तीन दिनों में उछाल आया है। अब आंकड़ा फिर से पचास के पार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है। बिना मॉस्क बाहर नहीं निकलने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने को कहा है। हल्का सा भी लक्षण दिखाई देने पर टेस्ट करवाने तथा खुद को होम आइसोलेट करने की सलाह दी है। शुक्रवार को ब्लॉक पौनी तथा माहौर में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed