{"_id":"684dc9b8de35c219300dde7a","slug":"cooks-protested-for-timely-release-of-salary-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-124228-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रसोइयों ने समय पर वेतन जारी करने के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रसोइयों ने समय पर वेतन जारी करने के लिए किया प्रदर्शन
Sun, 15 Jun 2025 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया जम्मू कश्मीर डेलीवेजर संघर्ष समिति के बैनर तले किया गया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी कस्बे के पंचायत घर में शनिवार को ऑल इंडिया जम्मू-कश्मीर डेलीवेजर संघर्ष समिति के बैनर तले मिड-डे मील का खाना बनाने वाले रसोइयों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने उनका वेतन समय पर जारी करने और वेतन में बढ़ोतरी करने की मांग की है।
यह प्रदर्शन ऑल इंडिया जम्मू कश्मीर डेलीवेजर संघर्ष समिति के चेयरमैन सन्नी कांत चिब व प्रधान जावेद अहमद की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर मिनिमम वेजेज एक्ट लागू करने की मांग उठाई गई, ताकि अस्थाई कर्मियों को लाभ मिल सके। प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारी ने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलने से आशा वर्कर, मिड-डे मील कुक, माली कम चौकीदार, स्कूल और पंचायत घर के लिए भूमि देने वाले लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि मिड-डे मील का खाना बनाने वाले कुक को प्रतिदिन का 30 रुपये वेतन मिलता है और पैसे भी उन्हें समय पर नहीं मिलते और अभी भी इनका बकाया बाकी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बाकी यूटी में मिनिमम वेजिज के तहत उन्हें वेतन दिया जा रहा है इस तरह इस यूटी में भी सभी को वेतन इस तरह दिया जाए। इस कारण मिड-डे मील कुक 3 जून से काम छोड़ हड़ताल पर हैं और जब तक उनकी समस्या दूर नहीं होगी तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। उन्होंने सरकार से इन की समस्या दूर करने की मांग उठाई है।