फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Control room will be set up in Udhampur for Shri Amarnath Yatra

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए उधमपुर में स्थापित होगा नियंत्रण कक्ष

विज्ञापन
Control room will be set up in Udhampur for Shri Amarnath Yatra
उधमपुर। अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जिला प्रशासन उधमपुर ने भी शुरू कर दी है। यात्रा के लिए उधमपुर में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा और यह 24 घंटे चलेगा।डीसी इंदु कंवल चिब ने रविवार को टिकरी से चिनैनी तक का दौरा कर राजमार्ग के किनारे पर हालात का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को तालमेल के साथ तैयारियां करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों के साथ शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए उधमपुर शहर व राजमार्ग के किनारे पर की जाने वाली व्यवस्था को लेकर सभी के साथ चर्चा की। डीसी ने कहा कि यात्रा को लेकर तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। यात्री बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सके, इसके पूरे इंतजाम किए जाए। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों के लिए पीने के पानी, बिजली, सफाई व्यवस्था सहित सभी तरह के इंतजाम करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दे।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा को सुचारु रूप से चलाने के लिए पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन मिलकर काम करेंगे। यात्रा को लेकर उधमपुर में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा और यह 24 घंटे चलेगा। इसके साथ विभिन्न स्थानों पर डिजिटल स्क्रीन और पीएएस स्थापित किए जाएंगे। जिनके जरिए यात्रा को लेकर अपडेट मिलती रहेगी। उन्होंने टिकरी से चिनैनी तक लंगर लगाने के लिए भी स्थानों को देखा। इसके साथ यात्रियों के लिए सामुदायिक शौचालय लगाने के लिए भी स्थानों का चयन किया। इस मौके पर एएसपी राजेंद्र कटोच, एडीसी मोहम्मद सईद खान, एसई जलशक्ति विभाग पीपी अरोड़ा, एसीआर विकार गिरी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed