फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   constraction news

Udhampur News: भवन निर्माण में की नियमों की अवहेलना, छह लोगों को नोटिस जारी

विज्ञापन
constraction news
शहर के 20 नंबर वार्ड में निर्माण कार्य का मुआयना करती नगर परिषद ​की टीम। - फोटो : शहर के 20 नंबर वार्ड में निर्माण कार्य का मुआयना करती नगर परिषद ​की टीम।
उधमपुर। नगर परिषद की टीम ने लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया और निर्माणाधीन इमारतों का जायजा लिया। नियमों की अवहेलना करते पाए गए छह लोगों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

एक मकान की भूमि के दायरे से बाहर बनाई जा रही गैलरी को भी हटाया गया। नगर परिषद के सीईओ राजिंद्र डिंगरा के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। इसमें बिना अनुमति और नक्शा पास करवाए करवाए जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। इस दौरान टीम ने वार्ड नंबर 20, 14, 15, 3 व 4 में चल रहे निर्माण कार्यों की जांच की। निर्माणाधीन नौ इमारतों में से एक दुकान समेत छह इमारतों काे बिना अनुमति और नक्शा पास कराए निर्माण करते पाया गया। निर्माण कार्य बंंद कराते हुए मालिकों के खिलाफ नोटिस जारी किया। बिना अनुमति नक्शा पास कराए बिना कोई भी निर्माण शुरू न करने की सख्त हिदायत भी दी गई। गौरतलब है कि नगर परिषद की ओर से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। इसके तहत बिना लाइसेंसी रेहड़ी व फड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई करने सहित लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर अवैध निर्माण करने वालों की भी जांच शुरू कर दी गई है। नगर परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। नगर परिषद ने नियमों का पालन न करने पर 6 ढांचों का काम बंद करवा दिया और नगर परिषद की अनुमति और नक्शा पास कराने को लेकर नोटिस भी जारी किया गया। उसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

....
शहर में कोई भी निर्माण कार्य बिना अनुमति और नक्शा पास करवाए किया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न वार्डों में छह निर्माण कार्य नियमों को ताक पर रखकर करवाए जा रहे थे। उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। शहरवासियों से भी अपील है कि कोई निर्माण कार्य शुरू करने से पहले अनुमति और नक्शा पास जरूर करवाएं क्योंकि यह नियम आम आदमी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजिंद्र डिंगरा सीईओ नगर परिषद
फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed