फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Congressmen burnt effigies of the Centre

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Mon, 07 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर Updated Mon, 07 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigies of the Centre
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

सरकारी राशन के दामों में बढ़ोतरी से गरीब लोगों को हो रही परेशानी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को सलाथिया चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने राशन के दामों में कमी करने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


रविवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस युवा नेता और इंटक प्रदेश सचिव सुमित मगोत्रा ने कहा कि जब से केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार सता में आई हैं। लगातार महंगाई बढ़ती ही जा रही है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने खाने-पीने के सामन के साथ-साथ अब लोगों को दिया जाने वाले सरकारी राशन के दाम भी बढ़ा दिए हैं। इस कारण सरकारी राशन आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी डिपो पर आठ रुपये प्रति किलो के हिसाब से लोगों को मिलने वाले आटा और तेरह रुपये प्रति किलो के हिसाब से लोगों को दिया जा रहा है। इस कारण एक गरीब आदमी सरकारी राशन भी हासिल नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जम्मू के भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गठबंधन सरकार में शामिल होने के बाद जम्मू के भाजपा नेता भी पीडीपी की भाषा बोलने लगे हैं। प्रदर्शन में  राजेश गुप्ता, सुरेंद्र मनहास, गणेश शर्मा, शिवम शर्मा शाम बंसल, जीवन शर्मा सहित अन्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed