फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Congress's protest against inflation in Suddhamahadev

सुद्धमहादेव में महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
Congress's protest against inflation in Suddhamahadev
चिनैनी। देश सहित प्रदेश में बढ़ती महंगाई के विरोध में सुद्धमहादेव में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ निशाना साधा है। इस दौरान जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया है। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सुद्धमहादेव में पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र भगत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। आम जनता का बजट गड़बड़ा गया है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नही रेंग रही है। सरकार लोगों का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर काबू न पाया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी। प्रदर्शन में बलविंद्र सिंह, नरेश कुमार, ललीता देवी, अशोक कुमार, मोहन लाल, खान मोहम्मद, हल्फ दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed