फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Conflict

एक्सईएन ने नप उपाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन
Conflict
उधमपुर। जल शक्ति विभाग के एक्सईएन ने नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा पर बदसलूकी का आरोप लगाकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि करीब दो सप्ताह पहले बैठक के दौरान उपाध्यक्ष ने उनके साथ बदसलूकी की गई थी।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में नप उपाध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों के सामने जनता की पानी की समस्या को लेकर बात रखी थी। अगर इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाई है तो उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है। शनिवार को समाज सेवक अमन शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिये एक्सईएन ताज चौधरी की तरफ से नप उपाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने की बात बताई।
विज्ञापन

इसके बाद यह जानकारी पूरे शहर को मिल गई, और चर्चा का विषय बन गई। मामला 4 जून का है। उस दिन शहर में बढ़ रही पानी की किल्लत को लेकर नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों की एक बैठक जल शक्ति विभाग के सिविल व मैकेनिकल डिविजन के एक्सईएन सहित छह अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। इसी बैठक में नप उपाध्यक्ष की अधिकारियों से बहस हुई थी। जल शक्ति विभाग के अधिकारी बैठक छोड़ कर चले गए थे, और इन अधिकारियों ने एसएसपी के पास लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
4 जून को सभी छह अधिकारियों के साथ नप उपाध्यक्ष ने बदसलूकी की थी। मैंने इसके बारे में डीसी को जानकारी देने के साथ लिखित शिकायत एसएसपी से की थी। लिखित शिकायत सभी छह अधिकारियों की तरफ से थी। शिकायत दर्ज करने के बाद इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। अब इस मामले को न जाने क्यों तूल दिया जा रहा है।

- ताज चौधरी, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग
-----
बैठक में केवल शहर की पानी की समस्या को रखा गया था। अधिकारियों से पूछा गया था कि आखिर क्यों शहर में पानी की किल्लत दूर नहीं हो रही है? क्यों लीकेज को दूर नहीं किया जा रहा है? इसको लेकर अगर शिकायत दर्ज करवाई गई तो मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अगर अधिकारी सही तरह से काम नहीं करेंगे तो उनको जनता को जवाब तो देना ही होगा।
- सुरेंद्र सिंह खालसा, नगर परिषद उपाध्यक्ष, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed