{"_id":"629f9a061de88842047d42d8","slug":"conflict-udhampur-news-jmu2614468166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूत बना कपूत... पुत्र ने हथौड़े से फोड़ा सोते हुए पिता का सिर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूत बना कपूत... पुत्र ने हथौड़े से फोड़ा सोते हुए पिता का सिर, मौत
विज्ञापन
उधमपुर: पोस्टमार्टम रूम के बाहर खड़े मृतक के परिजन.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामनगर। तहसील रामनगर के कघोट इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटे ने अपने सोए हुए पिता की हथौडे़ से वार कर निर्मम हत्या कर दी। इस खबर से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। दिन भर हर कोई इसकी ही चर्चा करता नजर आया।
जानकारी के मुताबिक गोपीराम के छोटे बेटे ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। गोपीराम के बडे़ बेटे सोमराज ने बताया कि उसका छोटा भाई जोगिंदर (हत्यारा) दो सालों से बाहर काम करता था, और घर पर आकर मां-बाप को पैसे नहीं देता था। पैसे मांगने पर उल्टी-सीधी बातें किया करता था। कई बार मां-बाप को मारने की धमकी भी दे चुका था।
सोमराज ने बताया कि पांच दिन पहले वह अपने पिता के साथ जोगिंदर को जम्मू में डॉक्टर से जांच करवाने ले गया था। सोमवार को जोगिंदर दिहाड़ी लगाने गया। वापस आने पर वह मां-बाप को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके डर से रात 12 बजे तक परिवार का कोई भी सदस्य सो न सका। सब जोगिंदर के सोने का इंतजार कर करने लगे।
विज्ञापन
12 बजे के बाद जोगिंदर सोया तो परिवार के अन्य सदस्य भी सो गए। इसके बाद सुबह चार बजे के आसपास जोगिंदर ने सो रहे बाप के सिर पर हथौडे़ से हमला किया। इसके फौरन बाद घर के सदस्यों ने पिता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने पिता को मृत लाया घोषित कर दिया। सोमराज ने कहा कि उसका भाई नशेबाज है, जिसने सोते हुए पिता को बेरहमी से मार डाला।
वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव को घरवालों के सुपुर्द कर दिया है। सोमराज ने पुलिस से मांग की है कि उसके हत्यारे भाई को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि किसी को यह दिन दोबारा देखना न पड़े। इस वारदात पर दुख जताते हुए स्थानीय निवासी बीडीसी अध्यक्ष देशराज ने पुलिस से मांग की कि ऐसे कलियुगी बेटे पर सख्त कार्रवाई किया जाए।
-----
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जोगिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार हथौड़ा भी पुलिस को मिल गया है। पूछताछ में जोगिंदर ने पिता की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। उसने हत्या का कारण पिता के साथ आपसी टकराव बताया।