फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Conflict

गली विवाद में पड़ोसियों ने पिता व पुत्र का सिर फोड़ा

विज्ञापन
Conflict
उधमपुर: जमीनी विवाद में घायल जिला अस्पताल में उपचार दिन - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर के वार्ड 7 के हरि नगर इलाके में वीरवार को गली को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। इस दौरान एक परिवार ने दूसरे परिवार पर लोहे की रॉड और ईंटों से हमला किया, जिससे पिता और बेटा लहूलुहान हो गए। उन्हें फौरन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

हमले में घायल सुशील कुमार ने बताया कि सुबह उसके पड़ोसी गली को घेरकर दरवाजा लगा रहे थे। इस बात की जानकारी जब उसके पिता को हुई तो वह पड़ोसी से बात करने गए। इस पर पड़ोसी भड़क गए और उन्होंने बिना कोई बात सुने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब पिता को बचाने सुशील गया, तो पड़ोसियों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड और ईंटों से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

सुशील ने बताया कि उसके सिर पर दो जगह चोट लगी हैं, जिस पर छह टांके आए हैं। इसी तरह उसके पिता के सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। बताय कि परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। उनकी मांग है कि पुलिस आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे, ताकि दोबारा इस तरह कोई किसी पर जानलेवा हमला न कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अन्य पड़ोसियों ने बताया कि जिन लोगों ने हमला कर बाप बेटे को घायल किया, वे लोग गली को पूरी तरह अपने कब्जे में लेकर उसे बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे दूसरे परिवारों के आने जाने का पूरा रास्ता ही बंद हो रहा है। गली बंद होने के बाद उनके लिए घर से निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। इस मामले को लेकर पहले ही अदालत की तरफ से स्टे ऑर्डर जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारी भी मौके का जायजा लेकर गए हैं। इसके बावजूद भी आरोपी परिवार जबरदस्ती गली को बंद करने का प्रयास कर रहा है। इसी विवाद को लेकर आज पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला हुआ है, जो पूरी तरह से गलत है। प्रशासन को इस विवाद को जल्द सुलझाना चाहिए। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधमपुर: जमीनी विवाद में घायल जिला अस्पताल में उपचार दिन

उधमपुर: जमीनी विवाद में घायल जिला अस्पताल में उपचार दिन- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed