फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Competetion

स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने किया क्षेत्रीय स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
Competetion
उधमपुर के खून इलाके में जोनल स्तर के कला उत्सव प्रतियोगिता में हिस्सा लेती स्कूल की छात्रा - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू (डीएसइजे) ने गवर्नमेंट मिडिल स्कूल खून में एक क्षेत्रीय स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य विनोद कुमार मुख्यातिथि थे, जबकि जोन बाबे के जोनल शिक्षा अधिकारी अमर नाथ सम्मानित अतिथि थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के वाद्य संगीत श्रेणी (पारंपरिक) में सतीश कुमार (जीएचएस सुंडला), भीष्म सिंह (जीएचएस चोरमोटो) और यश पॉल सिंह (जीएचएस गढ़ सामना बंज) ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में रजनी देवी (जीएचएस बाबे) ने पारंपरिक वाद्य संगीत में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

लोक नृत्य बालक वर्ग में गोपाल पंगोत्रा (जीएचएस थियाल) और रोहित सिंह (जीएचएस दियौत) ने प्रथम पुरस्कार साझा किया। जबकि दूसरा पुरस्कार विनीत सिंह (जीएचएस सुंडला) ने हासिल किया। वहीं लोक नृत्य बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्रियंका देवी (जीएचएस सुंडला) और जीएचएस चोरमोटो ने साझा किया। इसके अलावा विशाली शर्मा (जीएचएस खून) को दूसरा, जबकि तीसरा स्थान प्रिया शर्मा (जीएचएस थियाल) और शीतल देवी (जीएचएस दियौत) ने साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्रीय नृत्य बालिका वर्ग में विशाखा गुप्ता, खुशी गुलेरिया (जीएचएस खून) और ललिता देवी (जीएचएस थियाल) ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। गायन शास्त्रीय संगीत में मिस विशाखा गुप्ता (जीएचएसएस खून) ने प्रथम पुरस्कार जीता। लोक गायन (बालिका वर्ग) में अंजलि शर्मा (जीएचएस थियाल) ने प्रथम और जीएचएसएस खून की मोनिका देवी और शोभा देवी ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जबकि लोक गायन के बालक वर्ग में भीष्म सिंह (जीएचएस चोरमोटो) को प्रथम पुरस्कार मिला। विजुअल आर्ट 2डी श्रेणी के बालक वर्ग में विक्रम वर्मा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में कोमल शर्मा (जीएचएस खून) और हिमानी देवी (जीएचएसएस खून) को क्रमश: प्रथम और द्वितीय पुरस्कार मिला।

इसके अतिरिक्त विजुअल आर्ट 3डी में मीनाक्षी शर्मा (जीएचएस थियाल), सृष्टि देवी (जीएचएस चोरमोटो) और स्मृति शर्मा (जीएचएसएस खून) को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला। मुख्यातिथि ने कहा कि कला उत्सव विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को तलाशने का सबसे अच्छा मंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed