{"_id":"6171bfd7a4581d4678220c6b","slug":"competetion-udhampur-news-jmu246296916","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज में मास्क बनाओ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज में मास्क बनाओ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सरकारी डिग्री कॉलेज नीली नाला में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कॉलेज के रेड रिबन क्लब और रेड क्रास सोसाइटी ने संयुक्त रूप से मास्क बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
प्रधानाचार्या डा. सतिंद्र कौर के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंग बिरंगे मास्क बनाए और मास्क के महत्व पर रोशनी डाली। छात्राओं ने बताया कि कोरोना संकट में अपने आप को मास्क पहन कर संक्रमण से बचाया जा सकता है। इसलिए, घर से बाहर निकलने पर सभी मास्क जरूर पहनें।
प्रतियोगिता में पहला स्थान रितिका गोस्वामी ने हासिल किया। जबकि, दूसरा स्थान प्रिया शर्मा ने और तीसरे स्थान पर काजल दलोत्रा ने कब्जा जमाया। विजेता छात्राओं को नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब की नोडल अफसर डॉ. कमलदीप कौर, प्रो. स्वाति दत्त व अन्य मौजूद थे।