{"_id":"6859b6d93f4cbbec250b5595","slug":"community-sanitary-complex-built-soon-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-124549-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: घोरड़ी जागीर बस स्टैंड पर बनाया जाएगा सामुदायिक स्वच्छता परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: घोरड़ी जागीर बस स्टैंड पर बनाया जाएगा सामुदायिक स्वच्छता परिसर
विज्ञापन
यात्रियों को मिलेगी सुविधा, स्वच्छता को मिलेगा बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लाक घोरड़ी की पंचायत घोरड़ी जागीर के बस स्टैंड पर यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए जल्द सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से इस योजना पर तीन लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस काम की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सामुदायिक स्वच्छता परिसर के बनने से यात्रियों, खासकर महिला यात्रियों और स्थानीय लोगों को शौचालय की सुविधा मिलेगी और इससे क्षेत्र की स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा।
स्थानीय संजीव शर्मा, सन्नी कुमार, विमल शर्मा, संजय सिंह व अन्य का कहना है कि बस स्टैंड पर कई यात्री वाहन रुकते हैं और काफी संख्या में यात्री आवाजाही करते हैं लेकिन यहां सार्वजनिक शौचालय की उचित व्यवस्था न होने से उनको काफी परेशानी पेश आती है। यह समस्या स्थानीय दुकानदारों को भी परेशान करती है। इसके अलावा शौचालय की सुविधा नहीं मिलने से खुले में शौच आदि से क्षेत्र का वातावरण भी दूषित होता है। ऐसे में यहां सामुदायिक स्वच्छता परिसर बनाने की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही है। इसके बनने से यात्रियों और स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र के वातावरण की स्वच्छता भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
घोरड़ी जागीर में सामुदायिक स्वच्छता परिसर बनाने के लिए निविदा जारी हो गई है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
- मो. अनवर, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग, उधमपुर।