फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Community hall recently inaugurated

कम्यूनिटी हाल का उद्घाटन किया

Wed, 23 Nov 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Community hall recently inaugurated
पूर्व मुख्यमंत्री का पर‌िवार सरकारी आवास पहले ही खाली कर चुका है। - फोटो : PTI

उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने मंगलवार को उधमपुर में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक की। इस दौरान उधमपुर, रामनगर और चिनैनी के विधायकों ने उप मुख्यमंत्री के साथ विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वारा एमएच स्थित कम्यूनिटी हाल का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीसी ने मंत्री के सामने विकास कार्यों का ब्योरा रखा। उन्होंने बताया कि शहर में विभिन्न जगहों पर सीवेज का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि टिकरी के मांड वेस्ट क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए 98.5 कनाल भूमि अधिगृहित की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा हाउसिंग फॉर आल के तहत कुल 141 लोगों को चिह्नित किया गया है। इस दौरान निर्मल सिंह ने स्ट्रीट लाइट, सुलभ शौचालयों, सीवेज सिस्टम और देविका में चल रहे देविका रिजुविनेयान प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के बारे में मंत्री को जानकारी देते हुए डीसी ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत देवकस्थान के पूर्ण विकास पर ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा देविका में तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निर्माण किया जाएगा। मंत्री ने डीसी को सॉलिड वेस्ट को डंप करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार होने तक किसी और जगह डंपिंग स्टेशन बनाने के लिए जगह देखने के निर्देश दिए। मंत्री ने नगर परिषद उधमपुर, रामनगर और चिनैनी के अन्य विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह द्वारा एमएच में कम्यूनिटी हाल का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उधमपुर के विधायक पवन गुप्ता, रामनगर के आरएस पठानिया, चिनैनी के दीनानाथ भगत, निदेशक लोकल बाडीज सौजन्य शर्मा, एडीडीसी अरविंद शर्मा, एडीसी अंग्रेज सिंह राणा, एसीडी जोगिंदर सिंह, सीईओ नगर परिषद संतोष कोतवाल व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में भड़क गए उधमपुर के विधायक
उधमपुर (ब्यूरो)। शहरी विकास की समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री के सामने उधमपुर के विधायक ने वन मंत्री के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। गुप्ता ने भड़कते हुए कहा कि वन मंत्री चौधरी लाल सिंह द्वारा पिछली दो बार असंवैधानिक ढंग से रिव्यू मीटिंग की।


दोनों बैठकों में जिले के एक भी विधायक को नहीं बुलाया गया और न ही उन्हें पूर्व में इस बैठक के बारे में कोई सूचना ही दी गई। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा बैठक बिना विधायकों के कैसे की जा सकती है। उप मुख्यमंत्री ने विधायक के विरोध को खारिज करते हुए कहा कि एक मंत्री और जिला बोर्ड के अध्यक्ष को मीटिंग करने से नहीं रोका जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed