{"_id":"683b68b6a4c25eebbd0f1222","slug":"committee-formed-for-enquiry-udhampur-news-c-202-1-udh1007-123765-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गर्भवती को पीएचसी से बाहर निकालने के मामले की जांच विशेष टीम करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गर्भवती को पीएचसी से बाहर निकालने के मामले की जांच विशेष टीम करेगी
विज्ञापन
- बदोता के न्यू टाइप प्राइमरी हेल्थ सेंटर का मामला, झाड़ियों में हुई थी महिला की डिलीवरी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक पंचेरी के बदोता में स्थित न्यू टाइप प्राइमरी हेल्थ सेंटर से एक गर्भवती महिला को सेंटर इंजार्च की ओर से बाहर निकालने के मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा। यह निर्देश ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. शफाकत जरगर ने शनिवार को दिए।
बताया जाता है कि जब गर्भवती को स्वास्थ्य केंद्र से बाहर निकाला गया तो परिजनों ने 102 एंबुलेंस को काल की, लेकिन दूरदराज का क्षेत्र होने के चलते एंबुलेंस आने में समय लग गया। तब तक गर्भवती महिला का दर्द बढ़ गया। परिजन महिला को झाड़ियों में ले गए जहां पर महिला की डिलीवरी हुई। बताया जा रहा है कि यह महिला गुज्जर बकरवाल समुदाय की है। इन दिनों यह लोग अपने मवेशी लेकर क्षेत्र में आए हुए हैं। इसके बाद महिला के परिजन उसे वहां से लेकर चले गए।
बताया जा रहा है कि महिला व उसका बच्चा स्वस्थ हैं। वहीं, इस मामले को लेकर बीएमओ डॉ. शफाकत जरगर का कहना था कि स्वास्थ्य केंद्र से गर्भवती महिला को बाहर निकालने के मामले को लेकर उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों से पूछताछ भी की है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने महिला को केंद्र से बाहर नहीं निकाला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।