फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Cloudy temperatures drop

बादल छाए रहने से तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
Cloudy temperatures drop
उधमपुर। जिले में दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई है। वहीं, हवाएं चलने से ठंड का असर दिखा है।
विज्ञापन

सुबह की शुरूआत में हल्के बादलों के छाए रहने से ठंड का असर दिखाई दिया। इसके बाद 10 बजे बादल छंटने से कुछ समय के लिए धूप निकली जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। लेकिन दोपहर बाद फिर से बादल छा जाने और हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिन तक मौसम खराब रहने के बाद सोमवार को मौसम में काफी सुधार आया था। दिनभर तेज धुप निकली रहने से नगरवासियों को भी सर्दी से काफी राहत मिल गई थी। बुधवार को दोबारा से आसामान में बादलों के छाए रहने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। दिन का अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को भी हल्के बादल छाए रहने और बूंदाबादी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed