फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Cloud Brust in Chenani

Udhampur News: चिनैनी के गांव सराड़ में देर शाम बादल फटा, नदी-नालों में जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
Cloud Brust in Chenani
- रात लगभग 8:30 बजे पानी का शोर सुनते ही ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी उपमंडल से करीब 40 किलोमीटर दूर गांव सराड़ में वीरवार देर शाम साढ़े आठ बजे बादल फट गया। नदी-नालों में जलस्तर एकदम से बढ़ गया। पानी का शोर सुनते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वे एक-दूसरे के साथ संपर्क करने लगे। एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल ने कहा कि उन्हें भी ऐसी सूचना मिली है।
स्थानीय पूर्व सरपंच सुदेश चंद्र ने बताया कि वीरवार की रात को वह अपने घरों में थे कि अचानक नदी-नालों में पानी की आवाज इतनी गूंजने लगी कि सभी ग्रामीण इकट्ठे हो गए । उन्होंने बताया कि उन्होंने जब पता किया मौसम साफ होने के बाद भी इतना ज्यादा पानी कहां से आया है तो जानकारी मिली कि पास में ही कहीं पर बादल फटा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नदी-नालों का जलस्तर एकाएक बढ़ गया उससे बादल फटने की ही आशंका ज्यादा है।
विज्ञापन

ऊपरी क्षेत्र में लोगों से संपर्क किया जा रहा है लेकिन अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। कई लोगों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है । वहीं एसडीएम डॉ रणजीत सिंह कोतवाल ने बताया कि उन्हें भी इस तरह की जानकारी मिली है जिसको लेकर उन्होंने तहसीलदार, नायब तहसीलदार को सूचित कर दिया है। तवी नदी तथा नालों से लोगों को दूर रहने की हिदायत देने को कहा गया है । बताते चलें कि सराड़ का सबा कोठ वहीं क्षेत्र है जहां पर कुछ दिन पहले भालुओं के हमले में आठ भैंसें मर गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed