फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   climate

बारिश व बर्फबारी के बाद सात डिग्री गिरा दिन का पारा

विज्ञापन
climate
उधमपुर। बारिश व बर्फबारी के बाद जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रात की तरह अब दिन में भी ठंड परेशान कर रही है। रविवार को दिन के तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट हुई है। बारिश के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हुआ और इससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन के समय तापमान में गिरावट होने पर शहरवासी दिन को भी अलाव का सहारा लेने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

बारिश के कारण दिन के तापमान में शनिवार के मुकाबले में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सुबह से शाम तक जिले में कुल 24.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी इसी तरह से बारिश होगी और अधिकतम तापमान में और भी गिरावट होगी।
विज्ञापन

शनिवार रात को अचानक मौसम का मिजाज बदला था और मैदानी इलाकों में बारिश व ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई थी। पूरी रात रुक-रुक कर बारिश जारी रही। सुबह करीब आठ बजे बारिश थमने के शहरवासियों को कुछ राहत मिली। लेकिन सुबह करीब दस बजे फिर से बारिश शुरू हो गई और फिर रात को खबर लिखे जाने तक रुक-रुक कर जारी है। इस कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हुआ और इससे शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में तो सड़कों पर गंदगी फैली हुई नजर आ रही थी। बारिश के कारण कई स्थानों पर सफाई कर्मचारियों ने सफाई नहीं की। इसी कारण बाजार में भी दिन भर रौनक गायब रही और इससे दुकानदार काफी मायूस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed