फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   CleanNess Workers

Udhampur News: हड़ताल की घोषणा के बाद भी सफाई के लिए पहुंचे नगर परिषद के कर्मचारी

विज्ञापन
CleanNess Workers
उधमपुर। सोमवार को शहर के बाड़ेयां डंपिंग स्टेशन से कचरा उठाते नगर परिषद के सफाई कर्मचारी: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शनिवार को काम छोड़ हड़ताल की घोषणा के बावजूद नगर परिषद के सफाई कर्मचारी सोमवार को भी शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई के लिए पहुंचे और आम दिनों की तरह अपना काम किया। बता दें कि शनिवार को प्रदर्शन कर सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने हड़ताल पर जाने का एलान किया था।
सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने और मिनिमम वेजस अधिनियम को लागू करने व अन्य लंबित मांगों को लेकर काम छोड़ हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। बताया गया था कि सरकार को मांगाें पर विचार करने के लिए 28 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया था लेकिन समयावधि पूरी होने के बाद भी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब उनकी ओर से काम छोड़ हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं इस घोषणा के बाद भी सफाई कर्मचारी दो दिन से अपना कामकाज पहले की तरह ही कर रहे हैं। इस पर नगर परिषद के अधिकारियों से लेकर सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी तक कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। जिससे शहरवासी भी असमंजस में हैं, इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा। यूनियन के कुछ लोगों को कहना है कि डायरेक्टर लोकल बाॅडीज जम्मू कार्यालय में अभी पदाधिकारियों की बैठकों का सिलसिला चल रहा है। हड़ताल को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते रविवार की तरह ही सोमवार को भी सफाई कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई की। बता दें कि शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल होती है तो हालात बिगड़ सकते हैं। शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग जाएंगे। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ेगी। शनिवार को भी जब सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा की तो शहरवासी चिंता में पड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed