{"_id":"625c5c94211e4c5044530f9f","slug":"cleaning-problem-udhampur-news-jmu2580057101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी मेला संपन्न होने के बाद गंदगी से भर गया स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी मेला संपन्न होने के बाद गंदगी से भर गया स्थल
विज्ञापन
उधमपुर: सैरगा रोड पर पड़ी गंदगी.
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। तीन दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न होने के बाद सैरगाह रोड के दोनों किनारों का हाल बदहाल है। हर तरफ सिर्फ गंदगी फैली नजर आ रही है। इसकी सफाई करने के लिए नगर परिषद ने अब तक सुध नहीं ली है। इससे देविका के मंदिरों को जाने लोगों को परेशानी हो रही है।
कोरोना संकट से राहत मिलने के बाद करीब दो वर्ष बाद बैसाखी मेला का आयोजन हुआ। हालांकि, इस बार मेले का आयोजन देविका घाट की बजाय सैरगाह रोड पर किया गया। मेले में सफाई व्यवस्था का ख्याल रखने का काम नगर परिषद को दिया गया था। जब तक मेला चला, नगर परिषद मेले की सफाई व्यवस्था पर ध्यान दे रही थी। लेकिन, शनिवार को मेला संपन्न होने के बाद सैरगाह रोड की सफाई के लिए कोई सफाई कर्मी नहीं पहुंचा।
सैरगाह रोड से स्टॉल हटा दिए गए हैं। लेकिन, रोड के दोनों किनारे गंदगी से भर गए हैं। रविवार को दिन भर गंदगी फैली नजर आई। इसके कारण देविका के मंदिरों को जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना था कि नगर परिषद को सोमवार को इसकी सफाई कर देनी चाहिए। इसी मार्ग से होकर हर रोज सैकड़ों लोग देविका के मंदिरों की तरफ जाते हैं। गंदगी के कारण परेशानी होती है।

उधमपुर: सैरगा रोड पर पड़ी गंदगी.- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन