फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Cinaini's daughter brought glory again

चिनैनी की बेटी ने फिर नाम रोशन किया

Tue, 16 Feb 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी Updated Tue, 16 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Cinaini's daughter brought glory again

होनहार वीरबान के होत चिकने पात। चिनैनी की होनहार बेटी समृद्धि एक बार फिर अपना, अपने परिवार का और चिनैनी का नाम रोशन करते हुए 12वीं में छठी पोजीशन हासिल की। 93 प्रतिशत अंक पाकर समृद्धि खुशी से उछल पड़ी। आईएएस बनने के उसके सपने को पंख लगने लगे। उसके पिता शशि शिखर थापा और मां भी अपनी बेटी की उपलब्धि पर नाज कर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि समृद्धि की पढ़ाई शुरू से समृद्ध रही है। उसने हर पड़ाव पर पोजीशन हासिल कर अपने इरादे को दर्शाती रही है। आठवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में भी उसने संभाग में पांचवा स्थान हासिल किया था। फिर दसवीं बोर्ड में भी आठवीं पोजीशन हासिल की थी। लगातार बेहतर परिणाम से उसका हौसला बढ़ता गया।
विज्ञापन


अब विंटर जोन के 12वीं की परीक्षा में उसने 97 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए छठे स्थान पर रही। चिनैनी की नाज समृद्धि स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा हासिल की है। उसने बताया कि आगे वह आईएएस आफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। यह भी बताया कि वह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी प्लान के साथ पढ़ाई कर रही है। उसने यह भी कहा कि अफसर बनकर महिलाओं को हक दिलाना उसकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बधाई देने वालों का लगा तांता
होनहार बेटी की उपलब्धि के बारे में जैसे-जैसे उसके रिश्तेदारों को पता चला सभी उसे बधाई देने के लिए पहुंचने लगे। देर शाम तक उसके घर में लोगों का तांता लगा रहा। उसकी उपलब्धि पूरे चिनैनी की छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बना है।


समृद्धि ने कहा कि उसकी कामयाबी के पीछे उसके अध्यापकों के अलावा उसके परिजनों का काफी सहयोग रहा। उसके पढ़ाई में हरसंभव सहयोग किया जाता है। अपने मन के मुताबिक पढ़ाई करने और कैरियर चुनने को कहा गया। इसलिए हर हाल में आईएएस आफिसर बनना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed