फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   christmas day celebration news

Udhampur News: तैयारियां पूरी, धूमधाम से मनाया जाएगा प्रभु यीशु का जन्मदिवस

Thu, 26 Dec 2024 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 26 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
christmas day celebration news
विशेष तौर पर सजाया गया सेंट थॉमस चर्च। संवाद - फोटो : udhampur
शहर के भीतर और आसपास के इलाकों में स्थित गिरजाघरों को लाइटों से सजाया
विज्ञापन

उधमपुर। ईसाई समुदाय ने क्रिसमस को मनाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के भीतर और आसपास के इलाकों में स्थित गिरजाघरों को रंग बिंरगी-लाइटों के साथ विशेष तौर पर सजाया गया है।
प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस और उनके जीवन से जुड़ी कथाओं का वर्णन करती झांकियों व प्रतिमाओं इत्यादि के प्रदर्शन की भी व्यवस्थाएं की गई हैं। ईसाई समुदाय के लोगों के घरों से लेकर सभी चर्च में उत्साह व उल्लास देखने को मिल रहा है। मंगलवार की मध्य रात्रि को सभी चर्चों में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की विशेष पूजा एवं प्रार्थना होगी। केक काटकर खुशियां मनाई जाएंगी। बुधवार 25 दिसंबर को क्रिसमस की बधाई देने का सिलसिला चलेगा।
विज्ञापन

इसके लिए शहर के यूनियन चर्च, संबल रोड के कैथाेलिक चर्च में भी भव्य समारोह आयोजित होंगे। गीत-संगीत के साथ ही केक काटने और कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी यहां पेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथालिक चर्च के फादर येशुदीप संधू ने बताया कि क्रिसमस का पर्व विश्वभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। देश के सभी प्रमुख शहरों के साथ ही उधमपुर में भी गिरजाघरों में क्रिसमस ट्री सजाए गए हैं। प्रभु यीशु की गोशाला को तैयार किया जा रहा है। साथ ही जगह-जगह क्रिसमस सेलिब्रेशन हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पहली दिसम्बर से ही क्रिसमस पर्व के चलते चर्चों में विशेष प्रार्थनाओं का भी दौर चल रहा है। इसके अलावा चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित अनेक झांकियां सजाई गई हैं। अब सभी प्रमुख चर्चों में मंगलवार की रात्रि में विशेष प्रार्थना सभा होगी। इससे पहले सोमवार को चर्चों में कैरोल सांग हुए। बुधवार को क्रिसमस पर प्रभु यीशु की आराधना की जाएगी और क्रिसमस कैरल मंगलाचार गाएंगे। प्रभु यीशु का पूरी दुनिया के लिए यही संदेश है कि सभी मिलजुल आपसी प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ रहें।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed