फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chinani Zone dominated in Volleyball and Kabaddi

वॉलीबाल और कबड्डी में चिनैनी जोन का रहा दबदबा

विज्ञापन
Chinani Zone dominated in Volleyball and Kabaddi
उधमपुर। खेल विभा की आरे से आयोजित अंडर-19 जिला स्तर की इंटर जोनल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबाल और कबड्डी के मुकाबले खेले गए। इनमें चिनैनी की टीमों ने ज्यादातर मुकाबलों पर कब्जा किया। इस अवसर पर जेडईपीओ उधमपुर संतोष कुमारी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कबड्डी के मुकाबले सुभाष स्टेडियम और वॉलीबाल के मिनी स्टेडियम में खेले गए। वॉलीबाल का पहला मुकाबला टिकरी और डुडु जोन में हुआ, जिसमें टिकरी ने 2-0 से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला चिनैनी और घोरड़ी जोन के बीच खेला गया, जिसमें चिनैनी ने 2-0 से जीत हासिल की। इसके बाद चिनैनी और टिकरी के बीच मुकाबला खेला गया और इसमें चिनैनी ने 2-0 सेट के साथ जीत हासिल की। कबड्डी का पहला मुकाबला चिनैनी और टिकरी के बीच खेला गया, जिसमें चिनैनी ने 36-28 अंक के साथ जीत हासिल की।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला घोरड़ी और डुडु के बीच हुआ। इसमें घोरड़ी ने 28-24 से मुकाबला जीता है। तीसरा मुकाबला चिनैनी और घोरड़ी के बीच खेला गया और इसमें चिनैनी ने 31-21 के साथ जीत हासिल की। दूसरे दिन की प्रतियोगता में चार शिक्षा जोन के 75 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह, हेडमास्टर नेक राम, जेडईपीओ जिब पूनम शर्मा, अनिता गोस्वामी, रोमेश शर्मा, संजीव कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed