फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   child death, electercity, bsnl tower

Udhampur News: बीएसएनएल टावर से करंट लगने से बच्चे की मौत परिजनों ने बीएसएनएल अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Fri, 18 Aug 2023 12:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 18 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
child death, electercity, bsnl tower
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर से सटी चरी पंचायत के काह मोहल्ले में एक 12 साल के बच्चे की बीएसएनएल टावर से करंट लगने से मौत हो गई। उसकी पहचान भरत शर्मा पुत्र पवन शर्मा के रूप में हुई। बुधवार शाम को 4 बजे के आसपास बच्चा छत पर पतंग उड़ा रहा था। बीएसएनएल टावर के साथ 33केवीए के तार गुजर रहे हैं। पतंग तार में फंस गई थी और उसे खींचते समय तार बीएसएनएल के टावर के सपंर्क आने से बच्चे को टावर से करंट लग गया। परिवार वालों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने बताया कि घर के साथ लगे बीएसएनएल के टावर ने उनके बच्चे की जान ली है। यह टावर 90 के दशक में लगाया गया था और नई तकनीक आने के बाद से यह बंद है। लेकिन आजतक इसे हटाया नहीं गया है। इसके साथ 33केवीए की हाई टेंशन तारें भी गुजर रही हैं, जो हल्की सी हवा चलने पर भी टावर से टकरा जाती हैं। इससे टावर में करंट आ जाता है।

उन्होंने बताया कि वे काफी समय से घर के साथ लगे टावर को हटाने की मांग कर रहे थे लेकिन न तो बीएसएनएल के अधिकारियों और न ही प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। इसके चलते उन्हें बच्चा खोना पड़ा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द टावर को हटाया जाए नहीं तो लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed