फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chhath : Worshiped the setting sun

डाला छठ पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित

Mon, 07 Nov 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर Updated Mon, 07 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chhath : Worshiped the setting sun
उधमपुर में छठ पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सूर्य उपासना का महापर्व छठ की धूम देवक नगरी में देखने को मिली। शाम के समय बिल्लन बावली पर अस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोगों ने डूबते हुए भागवान भास्कर को पकवान और फल अर्पित करते हुए अर्घ्य दिया।

विज्ञापन


बिहार की लोक आस्था के इस महापर्व से शायद ही कोई शहर अब अछूता रहता हो। उधमपुर में भी कई दिन से इस पर्व के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोग तैयारी कर रहे थे। तीन दिवसीय इस त्योहार के दूसरे दिन रविवार की शाम को डूबते हुए सूर्य को नमन करने के लिए लोग बिल्लन बावली पर पहुंचे। इस दौरान कई तरह के पकवान और फलों को डाली (सूप) में लेकर सूर्य भगवान को अर्पित किया जाता है।
विज्ञापन


आज सोमवार अल सुबह भी बिल्लन बावली भी सभी लोग पहुंचेंगे और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। उसके बाद व्रती महिलाएं घर आकर पारण करेंगी और तीन दिवसीय पर्व का समापन होगा। बता दें कि शनिवार को महिलाओं ने खरना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार से आकर उधमपुर में रहने वाले जितेंद्र कुमार व विद्या लाल ने बताया कि छठ पूजा तीन दिन दिन तक चलता है। इसकी तैयारी दीपावली के तुरंत बाद से शुरू हो जाती है। महिलाएं घर की सुख-शांति के लिए छठ मैया का व्रत रखती हैं। छठ पूजा करने का संकल्प लेने से लोग बहुत बड़ी मुसीबत और असाध्य कष्टों से मुक्ति पा जाते हैं। कई लोग बैंड बाजों के साथ काफी उत्साह से घाट पर पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed