फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chenani, Protest, Water And Electricity, Supply Off

Udhampur News: बिजली और पानी के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
Chenani, Protest, Water And Electricity, Supply Off
चिनैनी में प्रदर्शन करते लोग और मौजूद अधिकारी: स्रोत:संवाद
चिनैनी। बिजली तथा पानी को लेकर कस्बा वासियों ने कस्बे में जल शक्ति विभाग तथा बिजली विभाग के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि तेज बारिश के बाद से ही पूरे क्षेत्र में पानी तथा बिजली की समस्या पैदा हो गई है लेकिन अभी तक इस समस्या को हल नहीं किया गया ।
विज्ञापन

लोगों का गुस्सा उस समय बढ़ गया जब उन्होंने देखा कि चिनैनी के कुछ वार्डों में बिजली बहाल कर दी गई लेकिन कुछ वार्ड बिजली से कटे हुए हैं, तो उन्होंने स्थानीय प्रशासन तथा बिजली विभाग और जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन रविवार की रात को शुरू किया । लोगों ने कहा कि इतना सुस्त रवैया कि बिजली तथा पानी एक सप्ताह से लोगों को नहीं मिल पा रहे हैं , और प्रशासन इसको लेकर अभी भी कोई ध्यान नहीं दे रहा । सबडिवीजन मुख्यालय होने के बावजूद बिजली तथा पानी की बहाली के लिए काफी समय लगाया जा रहा है । लोगों ने अपना प्रदर्शन जोरदार तरीके से किया तो वही मौके पर पहुंचे एसडीएम डॉक्टर रंजीत सिंह कोतवाल ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को जल्द हल किया जाएगा । वहीं इसके बाद कस्बा वासी ग्रिड स्टेशन पहुंचे और वहां पर भी उन्होंने अपना प्रदर्शन देर तक जारी रखा ।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed