{"_id":"688fa9c95d665dd12406bcb7","slug":"chenani-pakhlai-panchayat-dhar-gadiya-community-centre-construct-udhampur-news-c-202-1-udh1007-125945-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धार गद्दिया में छह लाख की लागत से कम्युनिटी सेंटर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धार गद्दिया में छह लाख की लागत से कम्युनिटी सेंटर तैयार
विज्ञापन
पखलाई में किराये के कमरे में चल रहा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। चिनैनी विधानसभा क्षेत्र की पखलाई पंचायत के धार गद्दिया में ग्रामीण विकास विभाग ने छह लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी सेंटर तैयार किया है ताकि क्षेत्र में होने वाली बैठकों के लिए लोगों को परेशान न होना पड़े।
गौरतलब है कि बरसात के दिनों में क्षेत्र में होने वाली प्रशासनिक व पंचायती बैठकों को लेकर जगह न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते ग्रामीणों ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द क्षेत्र में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करवाने की मांग की थी। स्थानीय लोगों में रतन सिंह, जगदेव सिंह, चमन लाल, विनोद कुमार, रघुवीर सिंह, प्रीतम सिंह, विशाल सिंह सहित अन्य का कहना था कि पहले खुले आसमान के नीचे बैठकें करनी पड़ती थीं।
अब कम्युनिटी सेंटर बनने से लोगों को परेशानी से भी निजात मिल गई है। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के आला अधिकारियों से क्षेत्र में अन्य विकास कार्य करवाने की मांग की है। ताकि क्षेत्र की तरक्की हो सके। उन्होंने कहा कि अभी क्षेत्र में कई और विकास कार्य करवाने की जरूरत है। वह विभाग के अलावा प्रशासन से भी यही मांग करते हैं कि जल्द से जल्द क्षेत्र में जो विकास कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें पूरा करवाया जाए।