{"_id":"68793d66291fd54a4a0cae88","slug":"chenani-nc-meeting-sunil-sharma-deupty-cm-will-come-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-125323-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उपमुख्यमंत्री की आगामी रैली को लेकर नेकां की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उपमुख्यमंत्री की आगामी रैली को लेकर नेकां की बैठक
विज्ञापन
चिनैनी। उपमुख्यमंत्री की रैली को लेकर नेकां की बैठक में उपस्थित नेता एवं कार्यकर्ता। आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की उधमपुर इकाई ने उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी की आगामी जनसभा की तैयारियों की समीक्षा करने और अंतिम रूप देने के लिए वीरवार को चिनैनी में बैठक की। नेकां जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा की देखरेख में हुई बैठक में अतिरिक्त प्रवक्ता आकाश वर्मा भी शामिल हुए।
बैठक में जनभागीदारी सुनिश्चित करने, जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठित करने और रैली के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। उपस्थित नेताओं ने चिनैनी-उधमपुर क्षेत्र में पार्टी की जमीनी स्तर पर पहुंच और राजनीतिक गति को मजबूत करने में आगामी रैली के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कैडर सदस्यों से व्यापक जनभागीदारी जुटाने और कार्यक्रम का सुचारू आयोजन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
रैली की तिथि और स्थान की औपचारिक घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी। बैठक में किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महबूब खान काजी, ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश सान्याल, हलीम खान, रमेश शर्मा, अब्दुल कयूम आदि मौजूद रहे। संवाद