फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chanderkot Accident

Udhampur News: बाबा बर्फानी की कृपा से बड़ा हादसा होने से टला, सभी तीर्थ यात्री सुरक्षित

विज्ञापन
Chanderkot Accident
अस्पताल में उपचाराधीन घायल।
- रामबन के चंद्रकोट में पांच बसों की आपस में हुई भिड़ंत, छुट्टी मिलते ही अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए सभी श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जम्मू-कश्मीर के जिला रामबन में शनिवार की सुबह बाबा बर्फानी की कृपा से बड़ा हादसा होने से टल गया। चंद्रकोट में लगे लंगर स्थल के पास अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस ने श्रद्धालुओं की चार अन्य बसों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में 36 श्रद्धालुओं को मामूली चोटें ही आईं।
जानकारी के मुताबिक ये बसें जम्मू के भगवती नगर से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम की ओर जा रहे काफिले का हिस्सा थीं। घायल तीर्थ यात्री बृजेश ने बताया कि हमारी बस रुकी हुई थी कि अचानक पीछे से दूसरी बस ने टक्कर मार दी। भोले बाबा की कृपा ही थी कि सिर्फ मामूली चोटें आईं। प्रशासन ने तुरंत राहत अभियान चलाकर सभी घायल तीर्थ यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हमें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, अब हम बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए पहलगाम जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर प्रशासन ने बहुत बढ़िया इंतजाम कर रखे हैं इसलिए इनका धन्यवाद करते हैं ।
विज्ञापन

एक अन्य तीर्थ यात्री धरमा ने कहा कि वह दिल्ली के राजौरी गार्डन से आठ यात्रियों के समूह के साथ आए हैं। सभी बस में सवार होकर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे थे। सुबह चंद्रकोट क्षेत्र में लंगर स्थल पर चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और उनकी बस ने आगे खड़ी श्रद्धालुओं की बस को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय प्रशासन, सेना, पुलिस, सीआपीएफ, सीआईएसएफ और स्वस्थ विभाग ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डाॅक्टरों ने बहुत बढ़िया तरीके से उपचार कर सभी घायल तीर्थ यात्रियों को छुट्टी दे दी। अब प्रशासन ने उनकी यात्रा एक बार फिर से शुरू करने के लिए मुफ्त बसों की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके लिए वे सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed