फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Celebrated the Amrit Festival of Independence

आजादी का अमृत महोत्सव समारोह मनाया

विज्ञापन
Celebrated the Amrit Festival of Independence
किश्तवाड़। जम्मू और कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने जिला प्रशासन और पाडरी लोक कला मंच के सहयोग से लिगरी में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह मनाया। उपमंडल पाडर के लिगरी गांव में जेके कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के सचिव राहुल पांडेय की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पाडर के स्थानीय कलाकारों के अलावा रियासी, जम्मू और भद्रवाह के कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्थानीय पारंपरिक नृत्य खड़-जाठ, घुरी और शांगली आकर्षण का केंद्र रहे। साथ ही पाडरी लोक संस्कृति पर आधारित नाटक और स्थानीय वाद्ययंत्रों की धुनों के साथ स्थानीय लोक गायकों के एकल गायन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रियासी और भद्रवाह के कलाकारों के ढाकू नृत्य को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त किश्तवाड़ शाम लाल ने प्रखंड विकास परिषद के अध्यक्ष अर्पण सिंह, सरपंच लिगरी अंजू देवी सहित अन्य कलाकारों की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम के दौरान उद्यानिकी एवं कृषि विभाग ने स्थानीय किसानों के साथ मिलकर अपने स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन करते हुए स्टॉल लगाए। साथ ही मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच व टीकाकरण अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पाडरी लोक कला मंच के सदस्यों ने सचिव राहुल पांडेय और अतिरिक्त सचिव संजीव राणा को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम प्रबंधक गुलाब सैफी ने सरपंच लिगरी मती अंजू देवी और स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की निगरानी अतिरिक्त सचिव जेकेएएसीएल संजीव राणा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed