फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   casual workers of electricity department in problem

अब कैजुअल वर्कर्स के घर रोज नहीं जलते चूल्हे

Sat, 24 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
ब्यूरो/ उध्ामपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
casual workers of electricity department in problem
बिजली संकट

बिजली विभाग कैजुअल लेबर एसोसिएशन ने शनिवार को विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा-पीडीपी सरकार कर्मचारी विरोधी साबित हुई है। वर्तमान प्रधानमंत्री ने चुनाव से पहले अच्छे दिन लाने का वादा किया था, लेकिन मजदूरों कर्मचारियों के तो सबसे बुरे दिन आए हैं।

विज्ञापन


36 माह से कैजुअल वर्कर्स को वेतन नहीं मिला। आज हालत यह है कि उनके घरों में रोज चूल्हा नहीं जलता। ऐसे में भाजपा किस मुंह से गरीबों के लिए अच्छे दिन लाने की बात कह रही है। प्रदर्शन की अगुवाई गोपाल दुबे ने की। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग द्वारा जी जान से काम कर रहे कर्मचारियों का वर्षों से शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


डेलीवेजरों व कैजुअल वर्कर्स को पिछले 36 माह से वेतन तक नहीं दिया गया है। इसके कारण गरीब कर्मचारियों के लिए परिवार को भरण-पोषण तक असंभव हो गया है। कई कर्मचारी तो ऐसे हैं जो पिछले कई माह से अपने बच्चों के स्कूलों की फीस तक नहीं भर पाए हैं। ऐसे में स्कूलों द्वार बच्चों को स्कूल की फीस देने या फिर स्कूल से नाम काटने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबे ने कहा कि न तो विभाग द्वारा कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है। न ही केजुअल लेबर को डेलीवेजर बनाया जा रहा है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द उनका वेतन नहीं दिया गया तो वह भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed