फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   capd employees on strike

सीएपीडी के अस्थायी कर्मी हड़ताल पर

Wed, 20 Jan 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Wed, 20 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
capd employees on strike
पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान सीएपीडी विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल कर सीएपीडी के स्टोर के बाहर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते मंगलवार को जिले के किसी भी स्टोर से राशन की सप्लाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


उधमुपर स्थित सीएपीडी स्टोर के बाहर सीएपीडी लेबर यूनियन के प्रधान देव राज के नेतृत्व में दिहाड़ीदारों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इस दौरान देव राज ने बताया कि आज उधमपुर के अलावा रामनगर, मजालता, मजोड़ी, पंचैरी और चिनैनी स्थित सीएपीडी स्टोर के अस्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए प्रदर्शन किया है। हड़ताल व प्रदर्शन का मुख्य कारण करीब पांच महीने से वेतन नहीं मिलना है।
विज्ञापन


वेतन नहीं मिलने से इन गरीब अस्थायी कर्मचारियों के लिए अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो चुका है। कोई भी उनकी परेशानी को गंभीरता से लेकर कोई प्रयास नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 के बाद से सरकार ने उनकी दिहाड़ी में भी बढ़ोतरी नहीं की है। दिन-ब-दिन मंहगाई बढ़ रही हैं, लेकिन उनके दिहाड़ी में बढ़ोतरी को लेकर सरकार ने कोई योजना तैयार नहीं की है।


कई बार अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा है, लेकिन केवल झूठे आश्वासन ही दिए हैं। इसलिए अब सभी हड़ताल और प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए हैं। जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed