{"_id":"603017308ebc3ee96731c581","slug":"campaign-will-be-waged-against-overloading-wrong-parking-soon-udhampur-news-jmu2295719123","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग की तरफ लगाया गा फिटनेस मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग की तरफ लगाया गा फिटनेस मेला
विज्ञापन
उधमपुर। सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जिला परिवहन विभाग की तरफ से शुक्रवार को फिटनेस मेला और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से चालकों ने हिस्सा लिया। वाहनों की जांच के बाद मौके पर ही चालकों को फिटनेस सर्टिफिकेट दिए गए। साथ ही यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने को जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर एडीडीसी अशोक कुमार मुख्य मेहमान थे।
एआरटीओ उधमपुर जुगल किशोर के नेतृत्व में सुबह के समय कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जांच शिविर में रोटरी अस्पताल, जिला अस्पताल और सीआरपीएफ की मेडिकल टीम ने सहयोग किया। चालकों के आंखों की जांच की गई। इसके साथ ब्लड प्रेशर और शुगर की भी जांच की गई। जिस चालक में अगर कोई गंभीर बीमारी के लक्षण नजर आए तो उसे जिला अस्पताल में रेफर किया गया। एआरटीओ उधमपुर जुगल किशोर ने बताया कि हर वर्ष से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता था, लेकिन इस बार सड़क सुरक्षा माह मनाने का निर्णय लिया गया। 17 जनवरी को उधमपुर में इसकी शुरूआत की गई थी। आज फिटनेस मेला के साथ इसका समापन कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि वाहनों की मौके पर ही जांच के बाद फिटनेस सर्टिफिकेट भी जारी किए गए हैं। एक महीने तक रामनगर, चिनैनी, पटनीटॉप व अन्य कई इलाकों में कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया है। कई वाहनों के मौके पर ही रिफ्लेक्टर भी लगाए गए हैं। परिवहन विभाग की तरफ से आने वाले समय में नो पार्किंग एरिया में पार्किंग करने और ओवरलोडिंग के खिलाफ भी अभियान छेड़ कर कार्रवाई की जाएगी।