फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Camp

ग्रामीणों को बांटे सेब, अखरोट और नाशपाती के पौधे

विज्ञापन
Camp
फोटो.. जिले के मुगलमैदान में नाबर्ड के तहत पोधा वितरण समारोह - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। यूसुफ मेहरली सेंटर (वाईएमसी) ने नाबार्ड किश्तवाड़ के सहयोग से रविवार को जिले के मुगलमैदान प्रखंड के आदिवासी किसानों के लिए पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर डीडीसी अध्यक्ष पूजा ठाकुर, उपाध्यक्ष डीडीसी साइमा परवीन, उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा और कृषि एवं संबद्ध विभाग के मुख्य अधिकारी भी अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सभी नौ गांवों के लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर का एनजीओ वाईएमसी नाबार्ड के सहयोग से जिले में आदिवासी विकास कोष के तहत वाडी परियोजना पर काम कर रहा है। इस पहल के तहत प्रारंभिक चरण में जिले के मुगलमैदान ब्लॉक के नौ आदिवासी बहुल गांवों में आजीविका सृजन के लिए आदिवासियों की जमीन पर फलदार पेड़ लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

इस परियोजना के लिए लगभग पांच सौ परिवारों की पहचान की गई थी, जिनमें मुख्य रूप से सेब, अखरोट और नाशपाती के पेड़ वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा भूमिहीन आदिवासी परिवारों को आजीविका के लिए पशुधन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड निखिल शर्मा ने वादी परियोजना के बारे में अवगत कराया। वहीं, डीडीसी ने किसानों को क्षेत्र में ऐसी फसलों के लाभ और क्षमता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने किसानों को स्वेच्छा से परियोजना में शामिल होने, परियोजना का लाभ लेने और उनके लिए आय स्रोत उत्पन्न करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान मुख्य उद्यान अधिकारी किश्तवाड़ मुश्ताक वानी ने किसानों को रोपण तकनीक के बारे में बताया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने किसानों को पौधे वितरित किए गए।

फोटो.. जिले के मुगलमैदान में नाबर्ड के तहत पोधा वितरण समारोह

फोटो.. जिले के मुगलमैदान में नाबर्ड के तहत पोधा वितरण समारोह- फोटो : UDHAMPUR

फोटो.. जिले के मुगलमैदान में नाबर्ड के तहत पोधा वितरण समारोह

फोटो.. जिले के मुगलमैदान में नाबर्ड के तहत पोधा वितरण समारोह- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed