फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   caltural news

Udhampur News: नवरात्र के पांच में दो लाख श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

विज्ञापन
caltural news
कटड़ा। शारदीय नवरात्र के पहले पांच दिनों में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा दो लाख पार कर चुका है। हर दिन करीब 35 हजार के करीब श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहले नवरात्र में 44 हजार 500 के करीब श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई थी। दूसरे दिन 37800 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में नमन किया। तीसरे दिन 47900 श्रद्धालु दर्शन के लिए आए और चौथे नवरात्र में 46 हजार 200 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई। पांचवें दिन शाम छह बजे तक 33 हजार तक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मौसम साफ रहने के कारण श्रद्धालुओं को भवन में आने जाने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। इन नवरात्र में श्राइन बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं के लिए कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं लेकिन बिना पंजीकरण और आरएफआईडी के किसी भी श्रद्धालु को भवन की ओर जाने की अनुमति नही हैं। उधर, मौसम साफ रहने के बाद देशभर से दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर सहित बैटरी कार और भवन से रोपवे की सुविधा लगातार मिलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता की कहानी में मां ने किया भैरो वध

कटड़ा। यहां के आध्यात्मिक केंद्र में जारी माता की कहानी का मंचन मां वैष्णो देवी के परम भक्त श्रीधर पर केंद्रित था। दर्शाया गया कि किस प्रकार श्रीधर ने भंडारे का आयोजन किया और भोजन के समय भैरों बाबा अपने सैकड़ों शिष्यों के साथ पहुंच जाते हैं। जब कन्या रूपी मां वैष्णो देवी भोजन परोसती है तो भैरो बाबा उनसे मांस व मदिरा लाने को कहते हैं। इन्कार करने पर भैरो गुस्सा हो उठते हैं और मां वैष्णो देवी का पीछा करने लगते हैं। इस दौरान कन्यारूपी मां वैष्णो देवी यात्रा के प्रमुख पड़ावों से गुजरती है और प्राकृतिक गुफा के बाहर भैरो का वध किया जाता है। भैरो के क्षमा याचना करने पर उन्हें वरदान दिया जाता है कि जो भक्त प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन के बाद भैरो मंदिर में दर्शन नहीं करेंगे, उनकी यात्रा सफल नहीं होगी। यही कारण है कि दर्शन के बाद भक्त भैरो मंदिर में दर्शन को जरूर जाते हैं।
पांंचवें नवरात्र में लखविंदर वड़ाली ने मां के भजन गाकर हाजिरी लगाई
कटड़ा। मां वैष्णो देवी भवन पर पवित्र अटका आरती में आयोजित दिव्य आरती में प्रसिद्ध सूफी गायक लखविंदर वडाली ने मां वैष्णो देवी के भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया और श्रद्धालुओं के साथ मां वैष्णो देवी की आराधना करते रहे। वह करीब छह वर्षों से पवित्र नवरात्र में निरंतर मां वैष्णो देवी का गुणगान भवन पर कर रहे हैं।
पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन पहुंचे मां वैष्णो देवी के भवन
वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य शिखर धवन और पंजाबी अभिनेता विन्नू ढिल्लन ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर सुख शांति की कामना की। शिखर धवन का कहना था कि मां वैष्णो देवी के प्रति उनके दिल में अपार श्रद्धा है।
नवरात्र में दिव्यांग बच्चों ने प्रस्तुतियां पेश कीं
मुस्कान चेरिटेबल ट्रस्ट कटड़ा की ओर से आयोजित नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत देश के भिन्न भिन्न प्रांतों से आए दिव्यांग बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त सीइओ श्राइन बोर्ड सतीश कुमार, विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ 6 बटालियन कमांडेंट प्रदीप कुमार गिरी गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि एसपी कटड़ा विपन चंद्रन, विशिष्ट अतिथि बीएमओ कटड़ा डॉ. रशपाल बंगोत्रा और मुस्कान चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर संदीप मेहरा और इवेंट ऑर्गेनाइजर रजनीश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संदीप मेहरा की अगुवाई में दिव्यांग बच्चों को अपनी उड़ान भरने में बहुत मदद मिली है।


देवा माई मंडल दुर्गा वाहिनी ने की शस्त्र पूजा
कटड़ा। धर्मनगरी में देवा माई मंडल में विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी इकाई की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की सदस्यों ने शास्त्रों को सजाकर तिलक लगाने के साथ ही पुष्पवर्षा की और दीप ज्योति की। इस मौके पर दुर्गा वाहिनी की सदस्यों ने विजय मंत्र के साथी दुर्गा चालीसा तथा मंत्रों का उच्चारण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका शीतल दत्ता ने बताया कि धर्म के खिलाफ और अन्याय के खिलाफ शस्त्र धारण करना हमारे पुराणों में भी वर्णित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed