{"_id":"6782455e81a7483e460da344","slug":"caltural-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-119126-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लोहड़ी को लेकर सजीं दुकानें, खरीदारी के लिए उमड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लोहड़ी को लेकर सजीं दुकानें, खरीदारी के लिए उमड़ रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। लोहड़ी पर्व से पहले शहर में मूंगफली, रेवड़ी और गजक की दुकानें सज चुकी हैं। इसके चलते भारी संख्या में लोग मूंगफली की खरीदारी कर रहे हैं। इस साल दामों में बढ़ोतरी न होने से लोगों में खुशी की है।
गौरतलब है कि लोहड़ी पर्व में अभी कुछ दिन शेष बचे हैं लेकिन उससे पहले शहर के बाजारों में मूंगफली व लोहड़ी में इस्तेमाल होने वाली सामान की दुकानें सज गई हैं। गौरतलब है कि लोहड़ी जलाते समय मूंगफली, रेवड़ी, गजक, चिडवड़े भुजिया गजक, खजूर और गजक आदि का अर्घ्य दिया जाता है। लोहड़ी पर्व के बाद लोग मूंगफली का सेवन कम ही करते हैं। दुकानदार पंकज कुमार और रमेश कुमार ने बताया कि वे पिछले पांच साल से लगातार लोहड़ी का सीजन लगा रहे हैं। हालांकि इस बार मूंगफली के दामों में बढ़ोतरी हुई है। बाकी सामान जैसे रेवड़ी, गजक, चिडवे और मलूक सहित अन्य के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि दिसंबर में बारिश न होने के कारण कुछ ज्यादा व्यापार नहीं हो पाया था लेकिन दिसंबर माह के अंत में हुई बारिश से सर्दी का प्रकोप बढ़ते ही व्यापार में इजाफा हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार व्यापार अच्छा होगा।
पिछले साल की तरह इस साल भी खजूर और भुजिया गजक लोगों की पहली पसंद
हर साल लोहड़ी पर्व पर गजक की कई वैरायटी आती हैं लेकिन सबसे ज्यादा लोग भुजिया गजक व खजूर गजक को पसंद कर रहे हैं। इसकी अच्छी बिक्री भी हो रही है क्योंकि इस गजक में मिठास कम होने के चलते शुगर मरीज भी इसे खा सकता है। वहीं भुजिया गजक का स्वाद मीठा और नमकीन होने के कारण लोग इसे भी काफी पसंद कर रहे हैं। इसके चलते दोनों गजक काफी बिक रहे हैं।
विज्ञापन
उधमपुर में मूंगफली, गजक और रेवड़ी के दाम
मूंगफली 160 रुपये प्रतिकिलो
भुजिया गजक 380 रुपये प्रतिकिलो
सुपर गजक 250 रुपये प्रतिकिलो
गुड़ वाली रेवड़ी 100 रुपये चार सौ ग्राम पैक्ट
खजूर गजक 110 रुपये 300 ग्राम का डिब्बा
फोटो सहित

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ