{"_id":"679146eb96e6bf55770be227","slug":"caltural-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-119579-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनुष्य जन्म से बेशकीमती कुछ भी नहीं : महात्मा अनुरोध बाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनुष्य जन्म से बेशकीमती कुछ भी नहीं : महात्मा अनुरोध बाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से चोपड़ा शाॅप क्षेत्र में नीलम कपूर की याद में सद्भावना सत्संग समारोह आयोजित किया गया।
इसमें महात्मा अनुरोध बाई एवं महात्मा मेनावती बाई ने समझाया कि इस संसार में मनुष्य जन्म से बढ़कर बेशकीमती कुछ भी नहीं। उन्होंने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने स्वयं इसकी महिमा गाते हुए कहा है कि बड़े भाग्य मनुष्य तन पावा। सुर दुर्लभ सद ग्रंथण गावा। साधन धाम मोक्ष कर द्वारा। पावहिं न यही परलोक संभारा।। देवदुर्लभ जीवन को पाकर आज का मानव कौड़ियों के मोल इसे व्यर्थ गंवा रहा है।
उनका कहना था कि धर्म ग्रंथों में भगवान को जानने पर जोर दिया गया है। आज भी हम सत्संग श्रवण कर अपने अपने संशय भ्रम का निवारण कर उस परमपिता परमात्मा को अपने मन मंदिर में प्रत्यक्ष रूप से जान सकते हैं। उस परम शक्ति के अनुभव के लिए ही यह मनुष्य तन मिला है। समारोह में शशि कपूर, सिंदूर सिंह, दीपक कपूर, सूरत सिंह, स्वाति तुली, रजनी, वीना, ओम प्रकाश और मदन लाल के अतिरिक्त आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर सत्संग का लाभ उठाया।