फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   By seven o'clock in the evening, seven thousand devotees left for the building

शाम सात बजे तक सात हजार भक्तों ने भवन की ओर किया प्रस्थान

विज्ञापन
By seven o'clock in the evening, seven thousand devotees left for the building
कटड़ा। त्रिकुटा पर्वत पर सोमवार को भी बादल और धुंध छाए रहने से कुछ उड़ाने भरने के बाद दिनभर चॉपर सेवा प्रभावित रही है। इस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं, शाम सात बजे तक करीब सात हजार भक्तों ने पंजीकरण करवाने के बाद भवन की ओर प्रस्थान किया है। उधर, धुंध और बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन

सोमवार को अन्य दिनों की भांति बैटरी कार और रोपवे सुविधा सुचारु रही है, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया है। वहीं, त्रिकुटा पर्वत पर बादल और धुंध छाने से तापमान में गिरावट आई है। इसके अलावा सुबह के समय कुछ उड़ाने भरने के बाद चॉपर सेवा प्रभावित रही है। इस कारण भक्तों को घोड़ा, पिट्ठू, पालकी और पैदल ही दरबार तक यात्रा करनी पड़ी। दिनभर धर्मनगरी से लेकर यात्रा मार्ग और मां का दरबार जयकारों से गूंजता रहा है।
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार जहां रविवार को 18182 भक्तों ने मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाई थी वहीं सोमवार शाम सात बजे तक सात हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed