फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Buses and metadores will not run today in protest against the new guidelines

नए दिशानिर्देशों के विरोध में आज नहीं चलेंगी बसें और मेटाडोर

विज्ञापन
Buses and metadores will not run today in protest against the new guidelines
उधमपुर। कोरोना संकट को लेकर जारी की गई नई गाइड लाइन के विरोध में बुधवार को ट्रांसपोर्टरों ने बसों की आवाजाही को बंद रखा। इसके साथ वीरवार को सभी वाहनों को बंद रख कर हड़ताल करने की चेतावनी दी गई। हालांकि मेटाडोर दिन भर चलती रही। लेकिन वीरवार से सभी मेटाडोर को बंद रखा जाएगा। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को सरकार ने नई गाइड लाइन जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि कोरोना संकट को देखते हुए यात्री वाहन में केवल 50 प्रतिशत यात्रियों को ही बैठने की अनुमति होगी। 50 प्रतिशत से अधिक यात्रियों के बैठने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके विरोध में जम्मू में ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल का एलान कर दिया था। लेकिन उधमपुर में ट्रांसपोर्टरों ने प्रशासन के कहने पर बुधवार सुबह 11 बजे तक इंतजार किया। सुबह 11 बजे मेटाडोर स्टैंड पर सभी ट्रांसपोर्टर ने दर्शन सिंह के नेतृत्व में बैठक की और निर्णय लिया कि अगर सरकार ने 50 प्रतिशत किराए में बढ़ोतरी नहीं की तो वीरवार से मेटाडोर और बसें वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रखेंगी। दर्शन सिंह ने कहा कि 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ वाहन चलाना किसी तरह से भी संभव नहीं है।
विज्ञापन

इसको लेकर सरकार को कुछ सोचना होगा। इससे तो वाहन का खर्च भी नहीं निकल पाएगा और उनको अब मजबूरन वाहनों की आवाजाही को बंद रखना पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट यूनियन ने बुधवार को बसों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा। उधमपुर से किसी भी रूट पर बसें नहीं चली। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस अड्डे पर यात्री पहुंचे और जब उनको पता चला कि बसों की आवाजाही बंद है तो निराश होकर लौट गए। वहीं मेटाडोर दिन भर आवाजाही करती रही। इससे शहर के साथ के साथ लगते इलाकों में मेटाडोर चलती रही और लोगों को इससे राहत मिली। लेकिन वीरवार को इनके बंद होने के बाद परेशानी दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed