फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Direct bus service started from Katra to Haridwar of Uttar Pradesh Transport Corporation

Katra Haridwar Bus Service: कटड़ा से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने की शुरुआत

Sat, 24 Sep 2022 11:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2022 11:03 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश परिवहन बस निगम ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कटड़ा से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। इससे वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आने वाले यात्रियों को फायदा होगा। अधिकारियों के मुताबिक दोनों धार्मिक स्थलों को इस बस सेवा से जोड़ा गया है। 

विज्ञापन
Direct bus service started from Katra to Haridwar of Uttar Pradesh Transport Corporation
उत्तर प्रदेश की बस कटड़ा से रवाना होती हुई - फोटो : संवाद

विस्तार

माता वैष्णो देवी के भक्तों की सुविधा के लिए धर्मनगरी से हरिद्वार तक की बस सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने की। निगम ने दो बसें चलाई हैं, जिनमें एक एसी और एक नॉन एसी है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सहारनपुर डिपो की एक एसी और एक नॉन एसी बस प्रतिदिन कटड़ा से हरिद्वार रवाना होंगी। इन दो बसों की चलाने का फैसला माता वैष्णो देवी के भक्तों की सुविधा के लिए लिया गया है।
विज्ञापन


इन बसों से यात्रा करने वाले यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद हरिद्वार में गंगा में भी डुबकी लगा सकेंगे। एसी बस कटड़ा से सुबह साढ़े आठ बजे निकलेगी। इसका किराया 1150 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नॉन एसी बस दोपहर एक बजे कटड़ा से हरिद्वार के लिए रवाना होगी। इसमें एक सवारी को 850 रुपये किराया देना होगा। ये दोनों बसें कटड़ा से जम्मू, जालंधर, अंबाला कैंट से सहारनपुर होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगी। शुक्रवार को ये दोनों बसें अपने तय समय पर कटड़ा से रवाना हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed